क्राइम

सौतेले बाप ने नाबालिग के साथ दिखाई दरिंदगी, रेप के आरोप में 50 साल का शख्स गिरफ्तार

मुंबई

मुंबई पुलिस ने 50 साल के एक शख्स को नाबालिग के साथ दरिंदगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर कथित तौर पर अपनी 15 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पिछले दो साल से वह नाबालिग के साथ गंदा काम कर रहा था। नाबालिग की बायोलॉजिकल मां ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

महिला ने आरोपी को घर में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करते पाया था। महिला ने पहले भी आरोपी के दुर्व्यवहार को देखा था और उसे इसे न दोहराने की सख्त चेतावनी दी थी। हालांकि, महिला ने जब उसे रंगे हाथों पकड़ा तो एफआईआर दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया है कि पेशे से ड्राइवर आरोपी अपनी पत्नी और तीन सौतेली बेटियों जिनकी उम्र 15 साल, 12 साल और नौ साल है के साथ मुलुंड में रहता है। शिकायतकर्ता महिला के पिछली शादी से तीन बच्चे थे, जो 2011 में टूट गई क्योंकि उनके पास कोई बेटा नहीं था। महिला अपने पिछले पति से अलग होने के बाद ठाणे रहने लगी और साल 2013 में आरोपी से मिली और 2014 में दोबारा शादी कर ली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि शादी के बाद, वह अपनी तीन बेटियों के साथ मुलुंड में आरोपी के घर चली गई। इसके बाद उसने बेटी के साथ 2020 में गंदा काम करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पिछले हफ्ते महिला ने फिर से बेटी के साथ आरोपी पति के दुर्व्यवहार पर ध्यान दिया और शुक्रवार को जब उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, तो महिला ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर एफआईआर दर्ज करवाई। मामले पर मुलुंड पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष कांबले ने कहा है कि बेटी के साथ महिला मुलुंड पुलिस स्टेशन आई और उसके बयान के आधार पर हमने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

credit-https://www.timesnowhindi.com

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV