युवक की बेरहमी से हत्या, 6 लोगों ने मिलकर घेरा फिर ईंट से कुचला सिर

बेंगलुरु
बेंगलुरु में तीन महिलाओं और तीन आदमियों ने मिलकर एक 30 साल के युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो देखा गया कि ये 6 आरोपी बालप्पा नाम के शख्स को घसीटरहे थे। इसके बाद उन्होंने पत्थर से सिर पर वार किया। यह वीडियो 4 दिसंबर का है।
घटना केपी अग्रहरा इलाके की है। रात के करीब 12 बजे युवक की हत्या की गई। फुटेज में पाया गया कि एक महिला पत्थर उठाती है और फिर युवक के सिर पर वार करती है। इसके बाद दूसरे लोग भी एक-एक कर पत्थर से उसे मारने लगते हैं। बाद में बालप्पा की मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि अब तक हमला करने वालों में से किसी की पहचान नहीं हो पाई है।
डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु ने कहा, केपी अग्रहरा में रात करीब साढ़े 12 बजे हेमंत मेडिकल स्टोर के सामने युवक की हत्या की गई। इसमें तीन पुरुषऔर तीन महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने कहा, शव को विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने ही पुलिस को भी सूचना दी। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत करार दे दिया गया। मृतक बदामी इलाके का रहने वाला था।