क्राइम
मंदिर से लौट रही कार खाई में गिरी 8 की मौत; 2 घायल

चेन्नई । तमिलनाड़ु के कुमुली पहाड़ी पर आज दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने हादसे की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया हादसा कुमुली पहाड़ी पर हुआ है। सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है दो लोग घायल भी हुए हैं।
कलेक्टर ने बताया हादसा इतना जबरदस्त था कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ा।पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। कलेक्टर ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे।