अन्तर्राष्ट्रीय

720 डिग्री सेल्सियस पर खौल रहे एल्युमीनियम टब में गिरा शख्स, जानें कैसे दी मौत को मात

नई दिल्ली

स्विट्जरलैंड में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक कंपनी में 720 डिग्री तापमान पर खौल रहे एल्युमिनियम टब में गिरने के बाद भी एक 25 साल का एक कर्मचारी चमत्कारिक रूप से बच गया। जिस एल्युमिनियम के टब में कंपनी का कर्मचारी गिरा था वो दिखने में एक कुएं की तरह लगता है। अब लोग इस बात से हैरान की हैं कुएं जैसे एल्युमिनियम टब में गिरने के बाद भी कर्मचारी ने कैसे अपनी मौत को मात दी। घटना के बारे में पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है।

घटना पिछले बुधवार यानी की 9 नवंबर की है। जब 25 साल का कर्मचारी (इलेक्ट्रीशियन) अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ भट्ठी पर कुछ काम करने के लिए गया था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण वो हाई तापमान वाली भट्ठी में गिर गया। घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि व्यक्ति के शरीर पर व्यापक रूप से जलने और चोटें आईं हैं। उन्होंने फेसबुक पर उस टब की तस्वीर भी शेयर की है जहां यह हादसा हुआ था।

भट्टी के ऊपर काम कर रहा था शख्स

यूके स्थित एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त युवक अपने सहयोगी के साथ भट्टी के ऊपर काम कर रहा था। जिस कारखाने में दुर्घटना हुई, वह पूर्वोत्तर स्विट्जरलैंड के सेंट गैलेन में स्थित है। हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने फेसबुक पर आगे कहा कि इलेक्ट्रीशियन अपने घुटनों तक एल्यूमीनियम में डूबा हुआ था लेकिन वह खुद को बाहर निकालने में सक्षम था।

शख्स का अस्पताल में चल रहा है इलाज

भट्ठी से बाहर निकलने के बाद युवक के इलाज के लिए कंपनी की इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया और फिर उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। गंभीर रूप से जल जाने के बाद इलेक्ट्रीशियन के पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है ताकि हादसे के पीछे की मुख्य वजह पता चल सके।

source

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV