अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश में पत्नी का जन्मदिन भूल जाने पर मिलती है पाँच साल जेल की सजा

 

एपिया। भागदौड़ भरी जिंदगी में कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है। भारत देश में यदि कोई व्यक्ति ऐसा करे तो उसे मात्र दो चार बाते सुननी पड़ती है परन्तु एक देश ऐसा भी है जहां जन्मदिन भूल जाने पर सजा मिलती है। यह देश है सामोआ। अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर यह आइलैंड अजीबोगरीब कानून के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। यहां कानून बडे सख्त हैं और उनका पालन भी पूरी सख्ती से किया जाता है। यहां अगर कोई पति गलती से अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल गया, तो यह एक बड़ा जुर्म माना जाता है।

कोई पति यदि पहली बार पत्नी का जन्म दिन भूल जाए तो उसे वार्निंग दी जाती है। यदि वह अगली बार इसी गलती को दोहरा दे तो उसे जुर्माना भरना या जेल जाना पड़ सकता है।पत्नी अगर शिकायत करती है तो पति को पांच साल तक जेल हो सकती है। सिर्फ सामोआ में ही अजीबोगरीब कानून नहीं हैं। दुनिया के कई देश हैं जहां ऐसे कानून है जिसे जानकर आपको हंसी आ जाएगी। इनमें से कई कानून तो दशकों पुराने हैं, जिन्हें आज भी नहीं बदला गया है। नॉर्थ कोरिया में अगर नीली जींस पहनकर पहनकर निकले, तो ये गैरकानूनी माना जाता है। पूर्वी अफ्रीका में आप जॉगिंग पर नहीं जा सकते क्योंकि इसे देश में प्रतिबंधित किया गया है। ओक्लाहोमा में रहते हुए अगर आपने कुत्ते को देखकर मुंह बनाया तो आप जेल के अंदर पाए जाएंगे। जर्मनी के शहर में हाईवे पर यात्रा के दौरान तेल खत्म होने पर अगर आप गाड़ी रास्ते छोड़ देते हैं तो आपको जेल हो जायेगा इसकी वजह बताया जा रहा है कि वह के हाईवे काफी तेज है। मालूम हो कि शादीशुदा लोग जानते ही होंगे कि पत्‍नी का जन्‍मदिन याद रखना कितना जरूरी है। क्‍योंकि अगर आप कभी भूले तो यह किसी मुसीबत से कम नहीं होगा। कई कहानियां ऐसी भी आई हैं कि बर्थडे नहीं याद रहा तो पत्‍नी घर छोडकर चली गई। कई बार तो महीनों महीनों बात नहीं करतीं।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV