लाइफ स्टाइल

क्रिसमस वाइब्स लेनी हैं तो इस साल खास तरीके से सजाएं अपना घर

 

क्रिसमस के मौके पर हम सभी अपने घर को खास तरीके से सजाने की तैयारी करते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस अपने घर को डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ आइडिया बताने वाले हैं। ऐसे में हमारे टिप्स को आप फॉलो करती हैं तो आपका भी घर इस साल क्रिसमस पर काफी खास दिखने वाला है। चलिए जानते हैं कैसे अपने घर को दें डिफरेंट लुक।

आप अपने घर को क्रिसमस वाइब्स देने के लिए क्रिसमस ट्री भी खरीद सकती हैं। बाजार में आपको आसानी से क्रिसमस ट्री मिल जाएंगा। बता दे कि क्रिसमस ट्री देखने में काफी खूबसूरत लगता है। यह कई साइज का आता है आप अपने कमरे के हिसाब से क्रिसमस ट्री खरीदें। अगर आपका कमरा बड़ा है तो आपको बड़ा ही क्रिसमस ट्री खरीदना चाहिए। क्रिसमस ट्री को आप अपने रूम में या हॉल में भी लगा सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगता है और यह आपके घर को बिलकुल अलग लुक देगा।

क्रिसमस ट्री को करें डेकोरेट

क्रिसमस ट्री डेकोरेट करने के लिए आप कुछ खास चीजों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आप क्रिसमस ट्री पर टॉफी, चॉकलेट, छोटे छोटे गिफ्ट्स, रंग बिरंगे कागजों पर अपने पूरे परिवार के लिए छोटे छोटे मैसेज, लाल और सफेद रंग की बॉल्स, क्रिसमस रिंग्स और छोटी छोटी घंटियां लगाकर डेकोरेट करें। ऐसा करने से आप अपने घर में ही परिवार के साथ क्रिसमस सेलिबेट कर सकती हैं। साथ ही आपको क्रिसमस वाइब्स भी आएंगा।

लाल रंग के थीम पर घर को सजाएं

आप क्रिसमस के खास मौके पर घर को लाल रंग के थीम पर भी सजा सकती हैं। आप चाहे तो अपने घर में लाल और सफेद रंग के पर्दे भी लगा सकती हैं। वहीं आप अपने बच्चों के लिए लाल रंग का क्रिसमस ड्रेस खरीद कर आएं। ऐसे में आपका घर पूरे तरीके से क्रिसमस के लिए रेडी हो जाएंगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

source

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV