धर्म

बाजे-गाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का धूम-धाम से किया गया विसर्जन

बाजे-गाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का धूम-धाम से किया गया विसर्जन

संवादाता यश राज गुप्ता

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर क्षेत्र में नवरात्रि का पर्व धूम धाम से मना। शारदीय नवरात्रि में नौ दिन भक्तों ने दुर्गा मां की विधिविधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र में शान्ति व खुशहाली की कामना की। दशहरे के दिन बुधवार दोपहर से ही विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुरू कर दिया गया।जिसमें भारी संख्या में माता के भक्त मौजूद रहे। विसर्जन यात्रा में मैया के जयकारे गूंजते रहे और भक्ति गीतों की धुन पर मां के भक्त झूमते-नाचते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। नव युवक माँ दुर्गा पूजा समिति कोटा बस्ती  द्वारा मां की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। भक्तों ने बैंडबाजों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली, जिसमें भक्त माता के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे।यह बिसर्जन यात्रा कोटा ग्राम पंचायत में इस्थित कोटा बोड पॉइंट डैम पर  बिधि बिधान से पूजन के बाद बिसर्जन किया गया|इस दौरान कमेटी  के अध्यक्ष चन्दन सिंह,कोषाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव,विवेक पाण्डेय,शिन्तु सिंह,प्रीतम कुमार समेत भारी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु गण मौजूद रहे|

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV