मध्य प्रदेश

राजगढ़ी खटाई मे हुआ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का भव्य स्वागत

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा का अपने सिंगरौली प्रवास के दौरान 2 सितंबर की शाम प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजा साहब‌ बर्दी खटाई श्री कांतदेव सिंह के निज निवास राजगढी़ खटाई मे आगमन हुआ , जहां उनका राज परिवार द्वारा राजकीय अतिथि के रूप मे भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष जी राज परिवार के सदस्यों द्वारा उनके आत्मीय स्वागत एवं अतिथि सत्कार से अभिभूत दिखे तथा राज परिवार के युवराज एवं युवरानी को अपना शुभाशीष प्रदान करते हुये उनके सुखमय जीवन एवं उज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा जी के रात्रि भोज का कार्यक्रम राजगढी़ मे ही सम्पन्न हुआ तथा रात्रि विश्राम उन्होंने राजगढ़ी मे ही किया।
राज परिवार के मुखिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह जी ने स्वयं एवं अपने परिवार को प्राप्त आत्मीय स्नेह के लिये प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा जी को हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा अपना अमूल्य समय निकालकर राजगढी़ पधारने पर आभार व्यक्त किया है।

बरगवां मे प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर भाजपा जिला मंत्री ध्रुव सिंह‌ के नेतृत्व मे विशाल बाइक रैली निकाली गई

प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी अपने 3 सिंतंबर के तय कार्यक्रम के अनुसार चितरंगी से सड़क मार्ग द्वारा जब बरगवां पहुंचे तब‌ भाजपा के जिला मंत्री ध्रुव सिंह के नेतृत्व मे हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिवादन किया तथा एक विशाल बाइक रैली के माध्यम से उन्हें गंतव्य तक ले गये। इस विशाल बाइक रैली मे आदरणीय शर्मा जी स्वयं सम्मिलित हुये एवं कार्यकर्ताओं के बनोबल को बढ़ावा दिया तथा उनका उत्साहवर्धन किया । इस विशाल बाइक रैली मे प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, जिल संगठन प्रभारी विनोद यादव, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, मकरध्वज सिंह, सरपंच मुन्ना वैश्य, रंगलाल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक तिवारी, प्रदीप गुप्ता, रोशन गुप्ता, मनोज अग्रवाल, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV