राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ का कांग्रेसियों ने देखा सीधा प्रसारण

सिंगरौली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के द्वारा श्री अरविन्द सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के मार्गदर्शन एवं श्री राम शिरोमणि शाहवाल कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के अगुआई में देश में व्याप्त भ्रष्टाचारी चरम सीमा तक बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी वर्तमान भ्रष्ट भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों कारपोरेट ( प्राइवेट) सेक्टर मुख्य रूप से गिने चुने उद्योगपतियों को बढ़ावा देने पब्लिक (सरकारी ) सेक्टर को खत्म करने के विरोध एवं कांग्रेस विचारधारा से अवगत कराने जोड़ने के लिए पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित काश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ों यात्रा का शुभारंभ भव्य प्रार्थना सभा करके किया गया जिसका सीधा लाइव प्रसारण चला जिसको आम जनता के बीच अंबेडकर चौक वैढन में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया ।
यह यात्रा देश में परिवर्तन का आगाज होगा आने वाला 2024 कांग्रेस का होगा कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी और खरीद फरोख्त की बनी मध्यप्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार के भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है 2023 में यहां भी आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी ।
उक्त कार्यक्रम में श्री राम अशोक शर्मा पूर्व अध्यक्ष श्री के डी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रूपेश चांद पांडे मुख्य संगठक सेवा दल सिंगरौली ग्रामीण श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्री रामकृपाल शाह अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ मो शाहनवाज खान मिनाज ब्लाक अध्यक्ष मो जुल्फिकार अली अध्यक्ष अल्प संख्यक श्री अनिल सिंह पूर्व संगठन महामंत्री श्री सुदामा साकेत एस सी प्रकोष्ठ श्रीमती सावित्री सिंह श्री सुदामा प्रसाद कुशवाहा कार्यालय महामंत्री श्रीमती सुशीला द्विवेदी उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्री जगजीवन शाह सचिव श्री रामदयाल शाह ब्लाक अध्यक्ष खुटार श्री रामगोपाल पाल पार्षद वार्ड 42 श्री रामबृज कुशवाहा विधान सभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग श्री सोनू सेख यूथ कांग्रेस श्री बृजेन्द्र शर्मा महामंत्री युथ कांग्रेस श्री अखिलेश पांडे युथ कांग्रेस इत्यादि सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति सराहनीय रही।