मध्य प्रदेश
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोजिना को मंडला का चुनाव प्रभारी बनाने पर सिंगरौली अल्पसंख्यक मोर्चा में हर्ष

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोजिना कुरैशी को नगर पालिका चुनाव मंडला में चुनाव प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सिंगरौली द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है तथा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया गया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दिकी, महामंत्री संजय खान फरदीन सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये हर्ष व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि रोजिना जी के नेतृत्व में भाजपा को नगर पालिका मंडला के चुनाव में अवश्य विजयश्री हासिल होगी।