मध्य प्रदेश

नगर पालिक निगम सिंगरौली के नये आयुक्त होंगे पवन सिंह

 

वैढ़न,सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के नये आयुक्त पवन सिंह होंगे। श्री सिंह इससे पहले अर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल में पदस्थ थे। नगर पालिक निगम सिंगरौली में आयुक्त रहे श्री आर.पी. सिंह की कुछ दिनों पूर्व हृदय गति रूकने से मौत हो गयी थी जिसके बाद जिला पंचायत सिंगरौली सीईओ को नगर पालिक निगम आयुक्त का पद्भार दिया गया था।

मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के द्वारा प्रदेश में चार अधिकारियों के तबादले किए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक 4336 /2022 जारी हुए आदेश में हिमांशु सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी जो वर्तमान में आयुक्त नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा में पदस्थ थे उन्हें संयुक्त संचालक संचनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल में पदस्थ किया गया है। पवन सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी अपर आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल से आयुक्त नगर पालिका निगम सिंगरौली में पदस्थ किया गया है। हिमांशु भट्ट मुख्य नगरपालिका अधिकारी विशेष कर्तव्य अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग से आयुक्त नगर पालिका रतलाम में पदस्थापना की गई है राहुल सिंह अपार आयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सागर से आयुक्त नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है।
यह तबादला आदेश आरके कार्तिकेय उपसचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल द्वारा 26 सितंबर 2022 को जारी किया गया है।

आपको बता दें कि सिंगरौली नगर निगम में पदस्थ नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह का बीते कुछ दिन पूर्व सिंगरौली में ही हृदयाघात से निधन हो गया था जिसके बाद यह पद सिंगरौली जिला पंचायत में पदस्थ जिला पंचायत सीईओ के पास था पवन सिंह की पदस्थापना हो जाने के बाद सिंगरौली नगर निगम को नये कमिश्नर मिल गए हैं।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV