मध्य प्रदेश

एनसीएल अधिकारियों के लिए ब्रह्मकुमारीज ने आयोजित किया माइंड मैनेजमेंट विषय पर वर्कशॉप

वैढ़न,सिंगरौली। ब्रह्माकुमारीज ने आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर श्रंखला के तहत दिनांक 25 सितंबर को एनसीएल अम्लोरी ऑफिसर्स क्लब मे अधिकारियों के लिए माइंड मैनेजमेंट विषय पर वर्कशॉप का आयोजन कियाद्य एनसीएल अम्लोरी प्रोजेक्ट से श्री एस. टी. पटेल जी प्रोजेक्ट ऑफिसर, श्री जी.एस.के. गिरी जी प्रोजेक्ट इंजीनियर, श्री वी.महतो जी चीफ मैनेजर कार्यक्रम मे उपस्थित थे। कार्यक्रम मे वीडियो शो के माध्यम से सभी को परिचय दिया गया।

ब्रह्माकुमारी सिंगरौली क्षेत्र की संचालिका राजयोगिनी बीके शोभा बहन ने कहा कि आज के समय में माइंड मैनेजमेंट बहुत आवश्यक है शांत और स्वास्थ्य जीवन जीने के लिएद्य सभी की दिनचर्या आज अनियमित और तनावपूर्ण होने के कारण बहुत सी समस्याएं सामने आ रही हैं। परंतु हम अपनी डेली हैबिट्स को चेंज करके अपने मन को हम व्यवस्थित कर सकते हैंद्य उसमें सबसे महत्वपूर्ण है सही समय पर नींद लेना, सही भोजन ग्रहण करना। उसके उपरांत अपनी दैनिक गतिविधियों का सुचारू रूप से आयोजन करना और अपने नियत कार्य समय पर संपन्न करना। जब हम अपने मन को ठीक से व्यवस्थित कर पाते हैं तभी हम अपनी टीम का नेतृत्व भी अनायास सही दिशा में कर सकते है। नकारात्मक विचारों को भी हमें अपने मन से दूर रखना है ताकि हमारा मन रचनात्मक कार्य कर सकें। मेडिटेशन के द्वारा हम अपने मन को सकारात्मक भोजन दे सकते हैं साथ ही अपने मन के संकल्पों की गति को धीमा कर सकते हैं। एक शांत मन हमेशा अच्छे निर्णय लेने में सक्षम होता है। मेडिटेशन का नियमित अभ्यास हमारे मन को सुव्यवस्थित करता है परंतु उसके लिए निष्ठा अति आवश्यक है।

राजयोग मेडिटेशन का महत्व सभी को समझाया गया और उसका अभ्यास कराया गया। साथ ही संकल्प लिया कि नियमित रूप से सभी मेडिटेशन करेंगे और वेस्ट थॉट्स को मन में स्थान नहीं देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित श्री वी.महातो जी ने अपना अनुभव सांझा किया। हाल ही में उन्होंने ब्रह्माकुमारी माउंट आबू स्थित मुख्यालय मे आयोजित एडमिनिस्ट्रेशन कॉन्फ्रेंस मे शामिल हुए । जहां उन्होंने देखा कि सभी प्रशासनिक गतिविधियां बहुत ही सुचारू रूप से हो रही थी। कोई भी किसी को इंस्ट्रक्शन नहीं दे रहा था। परंतु सभी कार्य परफेक्टली हो रहे थे। उन्होंने यह भी कहा की धरती पर अगर स्वर्ग का मॉडल देखना है तो माउंट आबू आकर देखें। वहां का शांत वातावरण मन को रिफ्रेश कर देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय का साहित्य वितरण किया गया।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV