मध्य प्रदेश
नगर निगम सिंगरौली की नेता प्रतिपक्ष बनी बंतो कौर
प्रेमसागर मिश्रा बने उप नेता, रामगोपाल पाल सचेतक नियुक्त

वैढ़न,सिंगरौली। नगर निगम की कांग्रेस पार्षद बांतो कौर को नेता प्रतिपक्ष, पार्षद प्रेम सागर मिश्रा को उप नेता और वार्ड 45 के पार्षद राम गोपाल पाल को सचेतक नियुक्त किया गया है।
मधयप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार चंद्रप्रभाष शेखर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी, अजय सिंह राहुल भैया एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल एवं जिला प्रभारी आनंद अहिरवार के अनुशंसा पर नगर पालिक निगम सिंगरौली में श्रीमती बंतो कौर को नेता प्रतिपक्ष, प्रेमसागर मिश्रा को उप नेता एवं राम गोपाल पाल को सचेतक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष श्री चंदेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।