चेतना अभियान के तहत बच्चें को दिखायी गयी फिल्म सुनहरे पंख
महिला थाना पुलिसने अपराध के प्रति छात्रों को किया जागरूक

वैढ़न,सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय द्वारा ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के खिलाफ चलाए जा रहे चेतना अभियान के तहत नौगढ़ डीएवी स्कूली बच्चों को लघु फिल्म सुनहरे पंख दिखाकर जागरूक किया गया।
गौरतलब है कि मानव तस्करी के खिलाफ चेतना अभियान 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। एसपी बीरेंद्र सिंह के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी शीतला यादव स्कूल व कॉलेज में जाकर छात्र- छात्राओं व बच्चों को मानव तस्करी, इसके कारण और इससे बचने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि उनके साथ होने वाली किसी घटना को परिजनों को बताने एवं पुलिस के पास बिना डर के आने के लिए बताया। स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों को थाने की कार्रवाई, हथियारों की जानकारी देते हुए विपरीत समय में सेल्फ डिफेंस के तरीकों के बारे में बताते हुए कहा किसी भी महिला या किसी गरीब पिछड़े व्यक्ति के साथ कोई अपराध के बारे में पता चलता है तो पुलिस को तत्काल उसकी जानकारी देकर महिलाओं और पिछले व्यक्तियों की मदद कर असली हीरो होने की पहचान दें। इस दौरान महिला थाना का समस्त स्टाफ, स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।