अपराधों की रोकथाम व महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को यातायात पुलिस ने किया आगाह

वैढ़न,सिंगरौली। मप्र शासन के द्वारा मानव दुर्व्यवहार के अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे चेतना अभियान का यातायात पुलिस द्वारा आज प्रचार प्रसार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरी. शंखधर द्विवेदी के द्वारा आज वैढ़न शहर के भीड़ भाड़ वाले चौराहों पर मानव दुर्व्यवहार के अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे चेतना अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया गया। महिला अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ जागरूकता संबंधी विभिन्न विडियो क्लिप दिखायी गयी। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से दुर्गा पण्डालों के आस-पास किया गया। कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान यातायात से सउनि आर.डी. वर्मा, सउनि हामिद खान, प्रआर उमेश बागरी, आर. पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, आर. नाथूलाल उपस्थित रहे।