आप जिला कार्यालय में मनायी गयी शहीद भगत सिंह की जयंती

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सिंगरौली श्रीमती रानी अग्रवाल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी गयी। इसदौरान शहीद भगत सिंह जी के फोटो पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सब को भगत सिंह जी के सपनों को पूरा करना है। भगत सिंह जी ने देश के आजादी के लिए फांसी का फंदा चुना, शहीद भगत सिंह जी अंग्रेजों से अपने देश के लिए लड़ते रहे उसी तरह से हम सब जनता के लिए भ्रष्टाचारियों से लड़ते रहेंगें, जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि भगत सिंह से आज के युवाओं को सीख लेना चाहिए। 20 साल की उम्र में जिस तरह से शहीद भगत सिंह जी ने अंग्रेजों का जीना हराम कर के रखा था उसी तरह से हम युवाओं को भी यहां की भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का जीना हराम करना पड़ेगा, हम लोगों को भी गरम दल के जैसे काम करना पड़ेगा ताकि यहां फैले हुए तमाम भ्रष्टाचारियों को गरम दल का डर रहे।
आज के इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह, जिला संगठन मंत्री कुंभेश्वर जयसवाल, जिला सचिव दिलीप मिश्रा, संरक्षक सदस्य अनिल द्विवेदी, कुंदन पांडेय, महिला जिला अध्यक्ष अनीता बैस, जिला उपाध्यक्ष ए के चौबे, कोषाध्यक्ष श्यामसुन्दर विश्वकर्मा, युथ जिलाध्यक्ष अक्षय शाह, महिला जिला सहसचिव चरन जीत कौर, फंटू अग्रवाल, संजय शाह, शिवा शाह, अर्जुन शाह, अनिल शाह, रामप्रवेश शाह, राज सिंह चौहान, मोहित सिंह, नीरज कुशवाहा, राजेश दुबे एवं अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।