एनटीपीसी विंध्याचल में दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

वैढ़न,सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में दुर्गा पुजा का कार्यक्रम पूरे 09 दिन दिनांक 26 सितंबर 2022 से 05 अक्टूबर 2022 तक बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों – जिसमें स्कूली बच्चों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे फ़ैन्सी ड्रेस, नृत्य, शंखनाद, सुंदरकांड पाठ, चित्रकला, मूर्तिकला, गीत-गायन, प्रश्नोत्री, डँड़िया रास, देवी जागरण, धनुची नाच एवं सिंदूर खेला प्रतियोगिता का आयोजन गया।
इसी कड़ी में दिनांक 02.10.2022 को दोपहर 12.00 बजे से कक्षा 08 तक के स्कूली बच्चों हेतु मूर्तिकला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को माँ दुर्गा की प्रतिमा बनानी थी। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं आकर्षक मूर्ति एवं चित्रकला से सभी का मन मोह लिया।
तत्पश्चात दिनांक 03.10.2022 को सुबह अर्ति के पश्चात 101 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया। तदोपरांत देवी जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में नगरवासियों नें माँ दुर्गा की आराधना की।
दिनांक 04.10.2022 को महानवमी के अवसर पर लगभग 7000 भक्तो नें माँ का प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात सायं 8.00 बजे से नगर परिसर में निवासरत महिलाओं, कर्मचारियो एवं उनके परिवारजनों हेतु धनुची नृत्य एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में प्रतिभागियों नें भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
अंत में दिनांक 05.10.2022 को सिंदूर खेला एवं मूर्ति विसर्जन का आयोजन धूम धाम से किया गया, जिसमें अध्यक्षा सुहासिनी संघ श्रीमती श्रोतस्विनी नायक एवं सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याओं के साथ-साथ नगर परिसर की महिलाओं नें भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।