धान खरीदी पंजियन तिथि बढ़ाने की मकरोहर के किसानो ने की मांग

बड़गड़,सिंगरौली। ग्राम पंचायत मकरोहर के किसानों ने धन खरीदी पंजियन की तिथि बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन से मांग किया है। बताया जाता है कि २१/०९/२०२२ से धान खरीदी पंजियन प्रारंभ हुआ है जो कि १५/१०/२२ को बंद हो जायेगा। धन खरीदी पंजियन में पहले कम किसानों ने पंजियन कराया परन्तु अब पंजियन केन्द्र पर ज्यादा किसान पहुंच रहे हैं जिस कारण उनका पंजियन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि जिन किसानों का खाता स्टेट बैंक सासन ब्रांच में है उनका पंजियन नहीं हो पा रहा है जिस कारण किसानों को पुन: दूसरे बैंक में खाता खुलवाना पड़ रहा है जिस कारण उन्हें समय लग रहा है।
समिति मकरोहर में अब भी दो सौ से अधिक किसानों का पंजियन नहीं हो पाया है। इस संबंध में मकरोहर समिति के ऑपरेटर वीरेन्द्र उपाध्याय का कहना है कि पहले किसान पंजियन केन्द्र पर काफी कम संख्या में आते थे। अब दो तीन दिनों से बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। संख्या ज्यादा होने से तथा सर्वर की समस्या होने से किसानों का पंजियन नहीं हो पा रहा है। उन्होने कहा कि यदि पंजियन का समय बढ़ दिया जाये तो सभी किसानों का पंजियन हो सकता है।