मध्य प्रदेश

नगर परिषद बरगवां का अध्यक्ष पद भाजपा की झोली मेें, सरई में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कब्जा

आदिवासी बाहूल्य इलाके सरई में कांग्रेस भाजपा की नही गली दाल, गोंणवाना गणतंत्र पार्टी ने दिखायी ताकत

 

वैढ़न,सिंगरौली। सिंगरौली जिले के नवगठित नगर परिषद बरगवां व सरई में पिछले दिनों चुनाव हुये जिसमें आज अध्यक्ष पद तथा उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव कराये गये। एक तरफ जहां भाजपा ने बरगवां नगर परिषद में निर्विरोध जीत हासिल की। वहीं नगर परिषद सरई में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी के समीकरण को बिगाड़ दिया है। पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा सिंह ने चुनाव जीतकर आदिवासी बाहुल्य सरई में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दमखम दिखाया है। बरगवां नगर परिषद क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। वर्तमान देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा का गांव है। उनके पिता स्वर्गीय राम चरित वर्मा पूर्व विधायक यहां से 5 बार विधायक रह चुके हैं। इस बड़ी जीत के बाद भाजपा ने अपना वर्चस्व बनाए रखा है। पूर्व विधायक स्वर्गीय राम चरित वर्मा की पुत्रवधू प्रमिला देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। बरगवां नगर परिषद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रचार करने आए थे। माना जा रहा था भाजपा आधे से ज्यादा सीटें जीतकर अपना अध्यक्ष बनाएगी, लेकिन चुनाव परिणाम ने मंसूबे पर पानी फेर दिया था। संगठन की मजबूती की बदौलत निर्विरोध अध्यक्ष चुनने में भाजपा आखिरकार सफल रही।

जिले के नवगठित नगर परिषद सरई में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जीत हासिल की है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनुराधा सिंह ने पूर्ण समर्थन के साथ बड़ी जीत हासिल की है। माना जाता है कि सरई का क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है, इसलिए यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रभाव है। अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपना अध्यक्ष बनाकर अपना प्रभाव साबित भी कर दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अनुराधा सिंह को 15 पार्षदों में से 11 पार्षदों के समर्थन मिला हैं, जबकि भाजपा को मात्र 4 पार्षदों का ही समर्थन मिला। ​​​​​​​सिंगरौली जिले के नवगठित नगर परिषद सरई में बीते दिनों नगर परिषद चुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने चुनावी रैली की थी। दोनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियों के समीकरण को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बिगाड़ कर जलवा कायम किया है। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2-2 सीटें ही आईं। चुनाव में जनता ने दोनों ही पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया था। अब पूर्ण बहुमत के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की अध्यक्ष अनुराधा सिंह निर्वाचित हुई हैं।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV