मध्य प्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के जन्मदिन पर मुक्तिधाम गनियारी में किया पौधारोपण, ट्रामा सेंटर में वितरित किया गया फल

सिंगरौली। भाजपा युवा मोर्चा ने मध्य प्रदेश के एसएससी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर गनियारी स्थित मुक्तिधाम में 500 पौधों का रोपण किया गया वही बैरन स्थित जिला चिकित्सालय वह ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को फल वितरण कराया गया इस दौरान भाजपा नेताओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा प्रदेश का भविष्य हैं जबसे उन्होंने प्रदेश का दायित्व सम्भाला तब से लेकर अब तक वे सेवा का भाव रखकर गरीबो, वंचितों और पीड़ित लोगों के लिए सैकड़ो को लाभ देने का कार्य कर रहे है, प्रदेष अध्यक्ष के हाथ मे प्रदेश के भाजपा की कमान आने से प्रदेष की तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़ रहा हैं। प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सर्वप्रथम गनियारी के मुक्तिधाम पहुँचे। जहा पर सभी ने पौधा रोपण किया।

उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भगवान से लंबी उम्र की कामना भी की। तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ता ने ट्रामा सेन्टर स्थित वार्डों में पहुँचे। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने मरीजों को फल वितरण किया साथ ही मरीजों के परिजनों को भी फल वितरण किया कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार जी, जिला उपाध्यक्ष अम्बेश द्विवेदी राजू बाबा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ देव पांडे जी, बैढ़न मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह जी मंडल महामंत्री अनिक शाह अमन सिंह गहरवार, प्रशांत सोनी अभिषेक सिंह, गुल मस्तान पठान, शिवम गुप्ता, शुभम सोनी, रामखेलावन साकेत एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV