कांग्रेस ने सिंगरौली विधान सभा के सेमरिया गॉंव में आयोजित किया गांधी चौपाल

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हो पर कांग्रेस चल रही है। गांधी जी अहिंसक सविनय अवज्ञा आन्दोलन,भारत छोड़ो आन्दोलन अमर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राष्ट्रपुरुष लाल बहादूर शास्त्री देश के लिये अमर है। उन्ही के बताये रास्ते पर कांग्रेस पार्टी चल रही है यही कारण है कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा गांधी चौपाल आयोजित की जा रही है। उक्त बाते मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने सिंगरौली विधान सभा के सेमरिया गॉंव में आयोजित गांधी चौपाल में कही। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में जब कमनाथ की सरकार थी तो किसानो के साथ-साथ जनता के लिये कार्य किया गया। जो भाजपा सरकार 5 साल में नही कर पाई थी वह कमलनाथ सरकार ने 18 महीने कर के दिखाया था। लेकिन भाजपा सरकार ने खाद्यान्न घोटाला,शिक्षा,स्वास्थ्य व्यवस्थायें पूरी तरीके से चौपठ हो चुकी है। प्रदेश में अफसर शाही हाबी हो चुकी है।
श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि 15 वर्र्षो से सीधी सिंगरौली एनएच 39 का अधर में है जनता त्रस्त है। ऐसे में शिवराज सरकार पूरी तरीके से विफल है। इस दौरान भारत जोड़ों यात्रा के गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी,भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,भारत जोड़ो यात्रा कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल,अवनीश दुबे प्रदेश महामंत्री विधि प्रकोष्ठ,जिला महामंत्री बाल मुकुंद सिंह परिहार,हरिजन प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष सुदामा साकेत,युवा नेता अतुल शुक्ला,मनोज साह,अखिलेश पांडे,दयानिधि दुबे,अब्दुल रहीम खान,मनोज श्रीवास्तव,रईस खान,उपसरपंच मोहम्मद साहिल खान,शेरशाह, कमलेश साकेत,देवीदयाल साकेत,भगवानदास रजत,अंजलि कॉल,शहजाद खान,राम लखन पाठक,जटाशंकर पाठक,मिथिलेश पाठक,अंकित पाठक रामदयाल साह,रामजन्म साह,रामधनी लाल साह तौफीक खान ईशा खान सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।