मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यालय मे भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाई गई दीपावली

सिंगरौली।  भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिला कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति भवन मे दीपावली का महान पर्व बड़े ही धूमधाम एवं भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व मे भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपों के इस‌ महापर्व मे अपनी सहभागिता निभाई। दीपावली की संध्या पर जिलाध्यक्ष जी ने सपरिवार उपस्थित होकर आदिदेव गणनायक भगवान श्री गणेश एवं सुख एवं समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी का पूजन किया तत्पश्चात समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हवन एवं अनुष्ठान को सम्पन्न किया ।

पूजन एवं हवन के पश्चात जिलाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय प्रांगण को दीपों से जगमग कर दिया। दीपोत्सव के पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण सिंगरौली एवं प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना के साथ एक दूसरे को‌ बधाई प्रेषित की तथा मुंह मीठा कराया।

दीपोत्सव के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विधायक सुभाष वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, प्रवीण तिवारी, महामंत्री दिलीप शाह, राजकुमार दुबे, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ नेत्री आशा यादव, युवामोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, अंगद वर्मा, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, दिलीप दुबे, अशोक दुबे, सुनील जायसवाल, हेमन्त पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV