मध्य प्रदेश
छठ पूजा को लेकर नगर निगम द्वारा करायी गयी छठ घाटों की सफाई
नगर निगम आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

सिंगरौली। आगामी छठ पूजा के मद्देनजर नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा मुख्यालय के छठ घाटों की आज सफाई की गयी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त पवन सिंह ने छठ घाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही लाइटिंग की भी व्यवस्था करायी गयी। साथ-साथ छठ व्रत धारियों को छठ घाटों पर पहुँचने हेतु रास्ते बनाये जा रहे हैं और छठ के दिन छठ घाटों पर नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी, जिले के पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ घाटों पर जगह-जगह तैनात रहेंगे ।
मौके पर नगर निगम आयुक्त पवन सिंह, स्वच्छता नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, राघवेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, राजू, नगर निगम सफाई मित्र और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।