मध्य प्रदेश

तपोवन काम्पलेक्स विन्ध्यनगर में हर्षोल्लास के साथ ब्रह्मकुमारीज ने मनाया दीपावली व भाई दूज का त्यौहार

सिंगरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तपोवन कॉन्प्लेक्स विंध्यनगर सेवा केंद्र पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दीपावली एवं भाई दूज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र प्रसाद एडिशनल वाइस प्रेसिडेंट रिलायंस पावर, श्री वाई के तिवारी एनसीएल बीना, श्री आशुतोष अरोड़ा डीजीएम क्वालिटी एनटीपीसी विंध्यनगर से उपस्थित थेद्य कार्यक्रम के आरंभ में सभी भाई बहनों ने संगठित रूप से योग कियाद्य तत्पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित बीके अंजू बहन ने सभी को पर्व की बधाइयां दी और कहां की हमें अपने जीवन में स्थूल दीपक के साथ अपने मन में शांति का दीपक, प्रेम का दीपक खुशियों का दीपक, ज्ञान का दीपक पवित्रता का दीपक, सहनशीलता का दीपक सदैव जलाए रखना है।  अपने मन के अंधकार को दूर करने के लिए यह दीपक अपने जीवन में सदैव जलाए रखना है।  दीपावली पर हम स्वच्छता को अपनाते हैं उसी तरह हमें अपने मन की स्वच्छता पर भी ध्यान देना है मन में सदैव पवित्र संकल्प भी करने हैं।

इसके उपरांत सिंगरौली मुख्य सेवा केंद्र की सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी बीके शोभा बहन ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमें सदैव अपनी आत्मा रूपी दीपक को जलाए रखना है। सभी को दीपावली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य समझायाद्य दीपावली प्रकाश का उत्सव है दीपक और लाइटों द्वारा हम सभी स्थानों को सजाते हैं इसका अर्थ है कि हमें सदैव ही अपने जीवन को प्रकाशित करना है।  कमजोर संकल्पों के अंधकार को दूर करना है। अगर हमारा मन प्रकाशित होगा तो हमेशा मन शुभ संकल्प ही करेगा कभी भी किसी के लिए नकारात्मक विचार मन में नहीं आएंगे।  साथ ही सभी को ज्ञान, योग और सेवा का महत्व समझायाद्य परमात्म स्नेह को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपना तन- मन-धन ईश्वरीय सेवाओं में लगाएं। सर्वप्रथम दीपक हम परमात्मा के घर में जलाएं क्योंकि हमारा जीवन भी परमात्म दुआओं से उज्जव है।  कार्यक्रम के अंत मे सभी ने मिलकर लक्ष्मी जी की आरती की एवं भाई दूज का तिलक सभी को लगाया गया।  सभी भाई बहनों ने मिलकर दीप प्रज्वलन भी किया। कार्यक्रम के पश्चात सब ने ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV