परसौना में किसानों की गोष्ठी सम्पन्न
अंकुर का मोटा धान 6077 ही किसानों के लिए उत्तम विकल्प

वैढ़न,सिंगरौली। अंकुर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से मोटा 6077 धान बीज का सफल प्रदर्शन ग्राम परसौना में किया गया। जिसमें कंपनी के रीजनल मैनेजर शैलेन्द्र तिवारी ने किसानों को उन्नत तकनिकी से धान एवं गेंहू के खेती करने की जानकारी दी। वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रतीक धोते ने विविन्न प्रकार के दबावों के बारे में विस्तार से समझाते हुए, उत्तम खेती कैसे की जाए और जैविक खेती के बारे में भी किसानों को विस्तार से बताया।
उन्होंने समझाइस देते हुए किसानों से कहा कि हमेशा अच्छे धान के बीज का ही चयन करना चाहिए। जिसमें अंकुर सीड्स कंपनी का मोटा धान 6077 ही किसानों के लिये उत्तम विकल्प होगा। वही संभागीय प्रभारी राकेश शुक्ला ने परसौना के किसानों को गुणवत्ता युक्त सब्जी बीज के चयन के साथ साथ धान में लगने वाले रोग एवं उसके उपचार के बारे में भी जानकारी दी। उक्त ग्राम में अंकुर सीड्स मोटा धान 6077 के द्वारा किये गए किसान गोष्ठी में किसानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मनोज दुबे, बंशरूप शाह ने भी अंकुर बीज की विश्वसनीयता के बारे में किसानों को बिस्तार से जानकारी दी। फसल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले किसानों को अंकुर सीड्स कंपनी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सर्व श्री दिनेश पाण्डेय, डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय,अनिल वैश्य,नीलकंठ पाण्डेय, संदीप विश्वकर्मा, सतीश शर्मा, रामलल्लूशाह, बच्चा पंडित, राम मनोहर,राजरूप विश्वकर्मा, रामनरेश तिवारी सहित सैकड़ों छेत्रीय किसान गोष्ठी में उपस्थित रहे।