मध्य प्रदेश

वैढ़न से निकली भारत जोड़ो यात्रा गांधी चौपाल आयोजित कर बहरी के लिए हुयी रवाना

 

वैढ़न,सिंगरौली। 3 नवंबर को अंबेडकर चौक बैढ़न से निकली भारत जोड़ो यात्रा 4 नवंबर को देवसर रात्रि विश्राम के बाद 5 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सर्वहारा वर्ग के नेता स्व0 कुंवर अर्जुन सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी चौपाल का आयोजन किया गया इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा बहरी के लिए रवाना हुई लगातार 60 किलोमीटर पदयात्रा के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ, सिंगरौली जिले से शुरू की पदयात्रा गली-गली में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए आगे की ओर बढ़ रही है

उक्त यात्रा में ज्ञानेंद्र द्विवेदी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ,अमित द्विवेदी समन्वय गांधी चौपाल, बालमुकुंद सिंह परिहार महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली एवं पूर्व सरपंच खुटार, रमा शंकर शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समन्वयक पद यात्रा, वीरेंद्र कुमार पाठक सिहावल विधायक प्रतिनिधि, लल्ला प्रसाद वैश्य एडवोकेट एवं विधायक प्रतिनिधि , एमडी सिंह चंदेल एडवोकेट, वरुण द्विवेदी देवसर, उपेंद्र द्विवेदी, संतोष पाठक देवसर, जोखन सिंह गोड़ ब्लॉक अध्यक्ष देवसर, जुल्फिकार अली पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, प्रवीण सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस, विजय सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, रविंद्र द्विवेदी, केशव सिंह गोड़ जनपद उपाध्यक्ष देवसर, राजकुमार दीपांकर, अतुल शुक्ला, सौरव सिंह रघुवंशी, सुखेंद्र साहू देवसर, सुरेश कुमार मिश्रा देवसर, शिवलेश शुक्ला देवसर, रोहित देव पांडे देवसर, छोटे लाल साहू देवसर, देवांश गुर्जर देवसर, पति राज साहू देवसर, प्रज्ञान चौबे देवसर, संदीप द्विवेदी देवसर, सूरज चतुर्वेदी देवसर, गुलाब नबी देवसर, यूनुस खान देवसर,विजय सिंह बघेल नट्टू बैढ़न, शारदा सिंह देवसर आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV