सिंगरौली से चलकर सीधी पहुँची उप पदयात्रा का भव्य स्वागत
सिंगरौली समन्यवयक ज्ञानेंद्र सिंह ने सीधी समन्यवयक राजेंद्र सिंह भदोरिया को सासम्मान राष्ट्रीय झंडा सौपा

सिंगरौली
7 सितंबर कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में 3 नवंबर को अंबेडकर चौक बैढ़न से आगर मालवा तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा की उप पद यात्रा बरगवा पहुँची थी व 4 नवंबर को देवसर व 5 नवंबर को देवसर कुँवर अर्जुन सिंह “दाऊ साहेब “ जयन्ती पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर व मिठाई बाट कर बाधाई दीं गई, साथ ही संगोष्ठी कर दाऊ साहेब द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया उसके पश्चात् , ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दिवेदी व भारत जोड़ो यात्रा के ज़िला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह “ज्ञानू”की अगुवाई में उप पदयात्रा आगे रवाना हुई करथुआ तक पहुंचने में , रमाशंकर शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समन्वयक पद यात्रा,अमित द्विवेदी समन्वय गांधी चौपाल, बालमुकुंद सिंह परिहार महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली एवं पूर्व सरपंच खुटार, वीरेंद्र कुमार पाठक सिहावल विधायक प्रतिनिधि, लल्ला प्रसाद वैश्य एडवोकेट एवं विधायक प्रतिनिधि , एमडी सिंह चंदेल एडवोकेट, वरुण द्विवेदी देवसर, उपेंद्र द्विवेदी, संतोष पाठक देवसर, जोखन सिंह गोड़ ब्लॉक अध्यक्ष देवसर, जुल्फिकार अली पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, प्रवीण सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस,पंकज पांडे, विजय सिंह , रविंद्र द्विवेदी, केशव सिंह गोड़ जनपद उपाध्यक्ष देवसर, प्रदेश कांग्रेस सचीव राजकुमार दीपांकर, वरिष्ट कांग्रेसी प्राण जायसवाल सराई , वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल ,पिपरा कुरंद सरपंच , युवा कांग्रेस महामंत्री सौरव सिंह रघुवंशी, अतुल शुक्ला गोरबी , सुखेंद्र साहू देवसर, सुरेश कुमार मिश्रा देवसर, शिवलेश शुक्ला देवसर, रोहित देव पांडे देवसर, छोटे लाल साहू देवसर, देवांश गुर्जर देवसर, पति राज साहू देवसर, प्रज्ञान चौबे देवसर, संदीप द्विवेदी देवसर, सूरज चतुर्वेदी देवसर, गुलाब नबी देवसर, यूनुस खान देवसर,विजय सिंह बघेल नट्टू बैढ़न, शारदा सिंह देवसर आदि सैकड़ो पदयात्री शामिल रहे ,करथुआ पदयात्रा पहुंचने पर चितरंगी के ठाठरा से, भारत जोड़ो यात्रा के पदयात्री ,पदयात्रा करते हुए मानिक सिंह पूर्व सांसद, सरस्वती सिंह पूर्व विधायक, नरेंद्र प्रताप सिंह” नंद जी” बिछरी , कांग्रेस प्रदेश सचिव , ज़िलापंचायत सदस्य सिंगरौली वरिष्ट कांग्रेसी सोमदेव ब्राह्म “लल्लू साहेब “, लालाराम पांडे, ज़िला महामन्त्री राजेश सिंह रज्जू दूधमानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संकटा सिंह चौहान , ज़िला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम, भैया लाल सिंह, राजेश पनिका, बुद्धिमान सिंह, कांग्रेस ज़िला प्रवक्ता विपुल धर दुबे ,महेंद्र वैश्य, प्रदीप वैश्य ,ज़िलापंचायत सदस्य पप्पू यादव गंगी चितरंगी , रवि शंकर पांडे ,सुखलाल साहू, हरिहर केवट, राम गोपाल गुप्ता आदि पदयात्रा में शामिल हुए.
सभी पद यात्रियों ने मिलकर दोपहर का भोजन करथुआ NH३९ में गुप्ताजी के घर के पास रोड किनारे बनाया व भोजन ग्रहण किया साथ ही कुँवर अर्जुन सिंह “दाऊ साहेब “ जयन्ती पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर व मिठाई बाट कर बाधाई दीं गई, साथ ही संगोष्ठी कर दाऊ साहेब द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया व उनके विचार “समाज के अन्तिम पंक्ती में खड़े सर्वहरा वर्ग के व्यक्ती के विकास के लिए कार्य करना हमारा उद्देश हों “ का प्रण लिया इसके बाद उप पदयात्रा बाहरी सीधी के लिए रवाना हुई , बहरी पहुंचने के बाद सीधी जिला के भारत जोड़ो यात्रा समन्वयक राजेंद्र सिंह भदौरिया , पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता, नरेंद्र सिंह चन्देल “भवर साहेब बाहरी”, आदि सैकड़ों कांग्रेस जनों ने सिंगरौली भारत जोड़ो समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह का माला पहना कर स्वागत किया साथ ही सभी पद यात्रियों का हर्षों उल्लास से पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर भव स्वागत किया साथ ही सिंगरौली समन्यक ज्ञानेंद्र सिंह “ज्ञानू” ने सीधी ज़िला समन्वयक पूर्व सहकारी बैंक डाइरेक्टर राजेन्द्र सिंह भदौरिया जी को राष्ट्रीय गान व सलामी उपरान्त, राष्ट्रीय ध्वज सौंपा ,
वही गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता को भारत के संविधान की प्रति सौंपा, जैसा ज्ञात हैं यह राष्ट्रीय ध्वज व समविधान की प्रति सिंगरौली से चलकर सीधी, रीवा , सतना, पन्ना, छतारपुर, सागर, विदिशा, राजगड़ होते हुए मध्यप्रदेश के महाराष्ट्र से लगें ज़िला आगर मालवा में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी जी को सा सम्मान उप पद यात्रीयो द्वारा सौंपा जायेगा , राष्ट्रीयध्वज के आदान प्रदान के इस गरिमा मय कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सिंगरौली के अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल बैढन से अपने वाहन द्वारा बहरी पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, सीधी भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक श्री भदौरिया के नेतृत्व में पदयात्रा आगे बढ़ते हुए आगर मालवा में जाकर राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा में दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में शामिल होगी.