मध्य प्रदेश

सिंगरौली से चली भारत जोड़ो उप पदयात्रा पहुंची रीवा

सिंगरौली समन्वयक ज्ञानेन्द्र सिंह व बाल मकुन्द सिंह परिहार हुये यात्रा में शामिल

वैढ़न,सिंगरौली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा 7 सितंबर से लगातार पदयात्रा चल रही है ।
यह पद यात्रा मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी जिसमें प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सभी जिलों से उप पदयात्रा निकाली जा रही है जिसमें मध्यप्रदेश के उप पदयात्रा के प्रभारी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिले से भी 3 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा की उप पदयात्रा निकाली गई थी जो बरगवां ,देवसर,होते हुए बहरी में 5 नवंबर को जिला समन्वयक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू द्वारा सीधी जिले के समन्यवक राजेंद्र भदौरिया को राष्ट्र गान के बाद राष्ट्रध्वज एवं संविधान की प्रति सौपते हुये सलामी दी गयी जो की बहरी सीधी से तीन दिन लगातार पदयात्रा करते हुए आज दिनांक 8 नवंबर को चुरहट विधानसभा के सीधी- रीवा के सीमा बदवार में सोलर प्लांट टनल के पास सीधी जिले के समन्यवक राजेंद्र भदौरिया द्वारा राष्ट्र गान के बाद रीवा समन्यवक कविता पांडेय को राष्ट्रिय ध्वज सौंप कर सलामी दी गई।

पदयात्रा में सिंगरौली जिले से प्रमुख रुप से ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू समन्वयक भारत जोड़ो यात्रा ,बाल मुकुन्द सिंह परिहार खुटार महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी , सीधी जिले के प्रमुख नेताओं में ज्ञान सिंह चौहान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी, लालचंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रुद्र प्रताप सिंह (बाबा) पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी,देवेन्द्र सिंह मुन्नू एवं हजारों की संख्या में सीधी ,रीवा के कांग्रेस पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं आम जन शामिल रहे।उक्त पदयात्रा रीवा से सतना पन्ना छतरपुर आदि जिलों से गुजरते हुए आगर मालवा में राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV