मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव में शामिल होंगे 22 प्रदेशों के कलाकार

13, 14 को सीधी में महोत्सव का हो रहा है आयोजन, देश भर के कलाकार लोक संगीत की करेंगे प्रस्तुति

 

सीधी।
लोक संगीत एवं लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन शहर के स्थानीय गांधी चौक के पार्किंग स्थल में 13 एवं 14 को शायं 7 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उक्त महोत्सव का समापन चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकौरी में 15 नवंबर को शिव कृष्ण भवन में होगा। राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा जिले की उत्थान सामाजिक, सांस्कृतिक साहित्यिक समिति के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 22 प्रदेशों के कलाकार शामिल होकर अपने-अपने प्रदेशों की लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्व के संयोजक नारेन्द्र बहादुर सिंह ने बाताया कि उक्त महोत्सव में देश की सबसे छोटी गायिका मान्या पाण्डेय, किशोरी तन्वी लोक गायिका दिल्ली, बैष्णवी निम्बुलकर नागपुर महाराष्ट्र, बाल कलाकार श्रृष्टि राय रांची झारखंड, बाल कलाकार अंशिका सिंह बनारस उत्तर प्रदेश, बाल कलाकार प्रगति सिंह महाराष्ट्र, बाल कलाकार अंजली कुमारी गया बिहार, बाल कलाकार अनन्या पाण्डेय पटना बिहार, शालिनी त्रिपाठी लोक गायिका छत्तीसगढ़, सुरभि सिंह लोक गायिका राजस्थान, बाल कलाकार रितिका पाण्डेय लखिसराय बिहार, नवीन नितेश पाण्डेय लोक गायक बनारस उत्तर प्रदेश, गिरिधर कुरवा लोक गायक कर्नाटक, सुभाष राय लोक गायक झारखंड निरंजन कुमार लोक गायक झारखंड शामिल होंगे। देश भर से आए लोक कलाकारों को जिले के पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा।

इसके साथ ही यहां की परम्परागत लोक कलाओं से भी अवगत कराने के लिए लोक कला ग्रामों के कलाकारों से भी मुलाकात कराई जाएगी। जिससे विंध्य एवं जिले की लोक कलाओं की जानकारी देश भर के कलाकारों को मिल सके। इस संबंध में नवीन नीतेश पाण्डेय संयोजक उत्तर प्रदेश ने बताया कि देश में पहली बार लोक संगीत को लेकर इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। शासकीय स्तर पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं। किंतु सामाजिक संस्थाओ के द्वारा लोक कलाओं के द्वारा बहुत कम ऐसे आयोजन देखने को मिलते हैं जहां लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए एवं देश भर के लोक कलाकारों को एक मंच में लाने का प्रयास किया जाता है। सीधी में राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव के आयोजन को लेकर देश भर के लोक कलाकारों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। आवागमन की पर्याप्त सुविधा न होने के बाद भी देश भर के कलाकार सीधी पहुंच रहे हैं।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV