प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिले में करणी सेना ने निकाली रैली जगह जगह हुआ स्वागत

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में विगत दिवस जीवन सिंह शेरपुर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया वहीं शहर के प्रमुख गलियों में रैली भी निकाली गई रैली का शुभारंभ निगाही स्थित शिव मंदिर परिसर से किया गया भारी संख्या में राजपूत समाज के लोगो ने प्रदेश अध्यक्ष को को अपने बीच पाकर गदगद हुए वही वही रैली में शामिल उत्साही युवकों के द्वारा उद्घोष करते हुए कार्यक्रम स्थलअटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में लाया गया क्षत्रिय समाज को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने गोमता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की बात कही समूचे राष्ट्र में सभी वर्गों के लिए समान कानून लागू किए जाने की मांग करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा न्याय के लिए संघर्ष किया है.
उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण रैली है जिसके बाद आगामी 8 जनवरी को जन आंदोलन भोपाल में होना है तथा 21 सूत्री मांग सरकार से की जाएंगी उन्होंने कहां कि हम आरक्षण के विरोधी नहीं हैं जरूरत है प्रावधानों में संशोधन करने की जिससे कि आर्थिक आधार पर कमजोर वर्ग को भी आरक्षण का लाभ मिल सके इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह रीवा संभाग संरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एचडी सिंह केडी सिंह अमर सिंह संजय प्रताप सिंह राजेश प्रताप सिंह राजू सिंह जिला संरक्षक राज नारायण सिंह राज नारायण सिंह शेखर सिंह राजेश सिंह विनोद सिंह प्रवीण सिंह चौहान अजीत सिंह संभाग अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बबलू जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह धीरज सिंह महाराणा प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में सोनभद्र व आसपास के गांव से आए हुए राजपूत समाज के युवा उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए.