मध्य प्रदेश

अवैध संबंधों के कारण हुयी थी संखलाल की हत्या

मोरवा पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

वैढ़न,सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के सिधार गांव के जंगल में बुधवार को संखलाल खैरवार नामक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। हत्या के मामले में मोरवा पुलिस ने खुलासा करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक संखलाल का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, घटना के दिन यानी 10 नवंबर को संखलाल बाजार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह बाजार न जाकर अपनी प्रेमिका महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया।

उसी दौरान अचानक महिला का पति, साडू व भतीजा आ गया और अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ संदिग्ध हालात में देखकर अपना आपा खो दिया। जिसके बाद पति ने उसकी हत्या करने की साजिश रच दी। महिला का पति अपने भतीजे और एक महिला के जीजा के साथ मिलकर संखलाल पर लाठी डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर शव को जंगल मे फेंक दिया।

घटना सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र का है। सिधार गांव के जंगल में बीते बुधवार को एक शव मिला था। शव की पहचान सिधार गांव निवासी संखलाल खैरवार उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई थी। मोरवा थाना प्रभारी यूपी सिंह के मुताबिक संखलाल का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था।

घटना के दिन महिला के पति ने अवैध संबंध बनाते देख लिया था, इस वजह से महिला के पति ने अपने भतीजे व रिश्तेदार के साथ मिलकर संखलाल की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। 6 दिन बाद जंगल में कुछ लोगों ने एक शव को देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

अधेड़ की पहचान दो दिन पहले मोरवा थाना क्षेत्र के सिधार गांव से लापता व्यक्ति संखलाल खैरवार उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस हत्या के वारदात का खुलासा कर दिया है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV