मध्य प्रदेश

कांग्रेसियों ने मनाया मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिवस व पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल की पुण्यतिथि

 

वैढ़न,सिंगरौली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ का जन्मदिन आज 18 नवंबर को हनुमान मंदिर खुटार में पूजन अर्चना कर मिठाई बांटकर ,भजनकीर्तन के साथ केक काटकर एवं चौपाल लगाकर मनाया गया।  साथ ही विंध्य के सपूत सर्वहारा वर्ग के नेता स्व. इन्द्रजीत कुमार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में मरीजों को फल वितरण कर पुण्यतिथि मनायी गयी। भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य व कमलनाथ के किए गए कार्यों व इंद्रजीत पटेल के किए गए कार्यों को गांधी चोपाल लगाकर बताया एवं इंद्रजीत पटेल की पुण्य तिथि पर मरीजों को फल वितरण किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बारे में भारत जोड़ो जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बताते हुए कहा कि कमलनाथ एक धैर्यशील नेता हैं, प्रशासनिक और प्रबंधन क्षमता के साथ ही विरोधियों को साधने की क्षमता ने उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनवा दिया। कमलनाथ साल 1980 में 34 साल की उम्र में छिंदवाड़ा से पहली बार सांसद का चुनाव जीते। वह 9 बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

विंध्य के सपूत मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सुपला में जन्मे , वह एक किसान थे और अपने ग्राम पंचायत के सदस्य के रूप में राजनीति में शामिल हुए 25 साल की उम्र में वे ग्राम सभा के सरपंच बने वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की युवा शाखा के साथ जुड़ गए उन्होंने 1977 में सीधी से मध्य प्रदेश विधान सभा के लिए चुने जाने से पहले जिला स्तर ( तहसील ) में सेवा करते हुए धीरे-धीरे राजनीतिक सीढ़ी पर अपना काम किया, वे 1980 में सीधी के भूमि विकास के अध्यक्ष बने और 1980 से 1985 तक मध्य प्रदेश के राज्य कृषि उद्योग निगम के निदेशक रहे, उन्होंने 1977 से 2008 तक सीधी के विधायक के रूप में सात बार कार्य किया और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे।जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार में पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि 1989 में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध समिति में नियुक्त किया गया और तीन साल तक इस पद पर बने रहे। 1990 के दशक के बाद से, वह कृषि राजनीति से और अन्य क्षेत्रों में चले गए, जिसमें आवास मंत्री और शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य करने के साथ-साथ राज्य कपड़ा निगम के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करना शामिल है। इन भूमिकाओं में वे अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह की कांग्रेस राज्य सरकारों में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए ।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस पार्टी परिवाहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू जिला समन्वय भारत जोड़ो यात्रा बालमुकुंद सिंह परिहार जिला महामंत्री बालेंद वर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुदामा साकेत पूर्व पार्षद हनुमान जयसवाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा यंग ब्रिगेड अशोक सिंह परिहार आशुतोष शाह ब्लॉक अध्यक्ष खुटार कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड संजय साह ब्लॉक अध्यक्ष खुटार दयानिधि दुबे रामदयाल शाह ब्लाक अध्यक्ष खुटार अखलेश पांडेय युवा कांग्रेस महेश शाह पिंटू सोनी मंडल अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोनू सोनी संतोष शाह नीरज शाह रमाकांत सोनी धनीराम विश्वकर्मा नाथूराम साकेत राम भजन शाह राम लखन सा विनोद वर्मा नीरज शाह मोहनलाल शाह प्रदीप सोनी गंगेश्वरी दुबे कुतुबुद्दीन अंसारी बिहारी ट्रेलर लखन विश्वकर्मा दयाराम शाह संकर शाह प्यारेलाल शाह प्रदीप शाह अरविंद विश्वकर्मा श्याम सुन्दर नापित , एवं खुटार पंचायत की जनता मौजूद रही।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV