सिंगरौली भाजपा की कमान फिर राम सुमिरन के हाथ

सिंगरौली। सिंगरौली भाजपा की बागडोर फिर मोरवा निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के हाथो मे आ गयी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद तमाम कयास लगाए जा रहे थे यहाँ तक की कई कद्दावर भाजपाई भोपाल मे डेरा जमाये हुए थे लेकिन तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए सामान्य वर्ग के व्यापारी नेता राम शुमिरन गुप्ता पर पार्टी ने अपना विश्वास जताया हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिंगरौली समेत तीन जिलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। जिला अध्यक्ष की दौड़ में दर्जन भर नेताओ ने अपना बायोडाटा पार्टी नेतृत्व के पास भेजा था।लेकिन पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर से जिला अध्यक्ष की बागडोर पूर्व अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता को सौंपी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री गुप्ता के नेतृत्व में ही आगामी विधनसभा और लोकसभा चुनाव होगे। अब नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री गुप्ता के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके शुभ चिंतकों में भारी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।