मध्य प्रदेश

नगर निगम का घेराव कर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को याद दिलाये चुनावी वादे

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के पहले महापौर रानी अग्रवाल द्वारा किये गये वादों को याद दिलाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वंशमणि प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ नेता पंडित राम अशोक शर्मा व शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कार्यालय के बाहर पहुंचे। कार्यकर्ता नगर निगम और नगर महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वही धरने पर बैठ गए।

बाद में कांग्रेस नेताओं ने मांग पत्र का कार्यकर्ताओं के बीच वाचन किया और नगर आयुक्त को संबंधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि दिल्ली के तर्ज पर महापौर ने चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे किये थे, सिटी बसों में किराया माफ, होगा, बिजली फ्री में मिलेगी, हर गरीब को आवास मिलेगा जैसे वादे महापौर बनने के बाद भूल गईं हैं। पहले यही नगर निगम सामुदायिक भवन मध्यमवर्गीय लोगों के वैवाहिक समारोह से लेकर अन्य कार्यक्रमों के लिए काम आता था। आज इसे गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों से दूर कर दिया गया। पूंजीवादी सोच की सरकार गरीबों के खिलाफ काम कर रही है।

नगर निगम उसी ढर्रे पर चल पड़ा है। स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबों का उजाड़ा जा रहा है। अपात्रों और करीबियों को दुकानें आवंटित की जा रही हैं विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता रुपेश पांडेय, शशिकला पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV