मध्य प्रदेश
खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ जमीनी विवाद, एक की मौत, छ: घायल
झखरावल गांव में दो परिवारों के बीच चल रहा था जमीन को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी डंडे

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। जिले के झखरावल गांव में दो परिवारों के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि छ: गंभीर रूप से घायल बताये जाते हैं। मामला रविवार शाम का बताया जाता है जब झखरावल गांव में राजेन्द्र शाह, रमेश शाह का बृजेश द्विवेदी व उनके परिवार के लोगों से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार करने लगे।
इसमें राजेन्द्र के सिर मे गम्भीर चोट गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उसकी मौत हो गई। छह लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।