भर दे श्याम झोली भर दे, ना बहला बातों में: अशोक पाण्डेय

काल चिन्तन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। विगत दिनों वार्ड 45 नौगढ़ में पावन लक्ष्मीनारायण यज्ञ सम्पन्न हुआ। लोक कल्याण के लिये किये गये इस यज्ञ में सिंगरौली के लगभग सभी गणमान्य लोग तथा हजारों की संख्या में नर नारी शामिल हुये। प्रत्येक दिवस शाम को वृंदान से आये महान कलाकारों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीला का प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी मेंं सिंगरौली के जान माने आकाशवाणी तथा दूरदर्शन कलाकार अशोक पाण्डेय ने भी अपनी प्रमुख भूमिका निभायी।
जहां एक ओर श्री पाण्डेय जी के द्वारा यज्ञ और रासलीला में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया वहीं दूसरी ओर प्रत्येक दिवस लोगों को बढ़चढ़कर शामिल होने के लिए प्रेश्रित किया गया।
रासलीला के दौरान श्री पाण्डेय द्वारा गाये गये कृष्ण भक्ति गीतों पर हजारों दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये। श्री पाण्डेय जी के इस सहयोग के लिये आयोजकगण तथा वार्ड 45 की जनता ने आभार व्यक्त किया है। प्रमुख कलाकार राकेश उपाध्याय, सी.एल.शर्मा, लल्लू वर्मा, हरिश्चंद्र दुबे आदि शामिल थे।