मध्य प्रदेश

ओंकारेश्वर में राहुल गांधी और प्रियंका ने नर्मदा आरती कर चढ़ाई चुनरी, राबर्ट वाड्रा भी रहे साथ

खंडवा। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तहत शुक्रवार को राहुल गांधी ओंकारेश्वर पहुंचे। उनके साथ प्रियंका भी थीं। राहुल और प्रियंका यहां मां नर्मदा की संध्या आरती में शामिल हुए। उन्होंने मां नर्मदा आरती की और मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किये और करीब पांच मिनट तक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रहे। ओंकारेश्वर में राहुल गांधी धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी थी। गले में माला नजर आई। साथ ही, ऊं लिखा पीले रंग का शॉल ओढ़ रखा था, जबकि प्रियंका गांधी ने सिर पर चुनरी ओढ़ रखी थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह खरगोन जिले के खेरदा गांव से शुरू हुई। राहुल गांधी ने इस दौरान प्रदेश में सरकारी परियोजनाओं के कारण विस्थापित ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि इनका पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे वह भूल गई है यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता साथ रहे। बॉक्सर विजेन्द्र सिंह भी यात्रा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मुक्का दिखाते हुए सेल्फी ली।

रात्रि विश्राम से पहले राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी मोरटक्का से सीधे ओंकारेश्वर आ गए। पूजन के पहले वे ब्रह्मपुरी घाट पहुंचे और मां नर्मदा की आरती में शामिल हुए। राहुल के साथ बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल भी थे। सिर पर तिलक सहित सभी विधिविधान के साथ पूजन किया। पूजन के पश्चात् मां रेवा को चुनरी भेंट कर पूजन किया। बाद में उन्होंने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर का दर्शन और पूजन किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं पहली बार यहां आई हूं। यहां पूजन और नर्मदा आरती का अनुभव अद्भुत रहा। पहली बार हमने परिवार सहित नर्मदा आरती की है। मेरे साथ मेरे पति और भाई राहुल भी आरती में थे। यह खुशी की बात रही।
Source

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV