भारत का संविधान ही भारत की आत्मा है: राम सुमिरन गुप्ता
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय संविधान दिवस दिनांक 26 नवंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष मा.रामसुमिरन गुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवसर विधायक मा. सुभाष रामचरित्र जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह जी, जिला महामंत्री श्री दिलीप शाह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । सभा मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ही है भाजपा जिलाध्यक्ष मा.रामसुमिरन गुप्ता जी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे भारत देश की आत्मा है, उसी के अनुरूप हम सभी राजनीतिक क्षेत्र में जनसेवा करते हुए अपना मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। विश्व के प्रत्येक देशों का अपना अपना संविधान है, लेकिन हमारे देश का संविधान सर्वश्रेष्ठ है। सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं हमारे अधिकारों का उल्लेख संविधान में स्पष्ट रूप से किया गया है। हम सभी संविधान के अनुरूप ही काम करते हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है। हमारे सिद्धांत हमारी कार्यशैली मे स्पष्ट रुप से दिखाई देते हैं, हम समाज के प्रत्येक वर्ग के लिये समान रुप से समर्पित हैं । हमारी सरकारों का मूल मंत्र ही सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास है। देवसर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा.सुभाष रामचरित्र जी ने कहा हम संविधान दिवस के अवसर पर आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। हमारा देश दुनिया का विकसित एवं सर्वोच्च राष्ट्र तभी होगा जब हम पूरी निष्ठा के साथ संविधान के अनुरूप काम करेंगे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ने कहा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता मा.नरेन्द्र भाई मोदी जी ने 2015 में एक कार्यक्रम के माध्यम से 26 नवंबर के दिन को गौरव दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। आज पूरा देश संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मना रहा है, उसी के परिपालन में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा संविधान दिवस गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहा है। हम सभी बाबा साहब के ऋणी और आभारी हैं जिन्होंने देश को विश्व के समूचे ज्ञान के रूप में संविधान देने का काम किया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संविधान दिवस के अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। तथा संविधान के अनुरूप चलने के लिए एक साथ प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री कमलेश बैस , मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह परमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह खैरवार , मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला महामंत्री विनोद साकेत, किशन बसोर, जिला मंत्री उमेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री डॉ.अजय शाह , मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी भैयालाल साकेत, विंध्यनगर मंडल अध्यक्ष अविनाश वर्मा, सिंगरौली मंडल अध्यक्ष सतपाल वर्मा,गोरबी मंडल अध्यक्ष कमलेश बसोर एवं मंडल के पदाधिकारी सुरेश साकेत, सूरज साकेत, आकाश साकेत, एवं मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।