मध्य प्रदेश

बिना हेलमेट 33 वाहनों का कटा चालान, सिखाएं गए सुरक्षा यातायात के पाठ

 

काल चिंतन संवाददाता,
बीजपुर(सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत बीजपुर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में रविवार को पुलिस ने वाहन जाँच अभियान चला कर कुल 33 दुपहिया वाहनों का ई- चालान किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगा कर चलने की सलाह दी गयी। वाहन जाँच के दौरान पुलिस स्टेशन गेट पर लगाए गए वाहन जाँच से बचने के लिए कुछ तथा कथित लोग छूटने के लिए मिन्नत करते रहे तो कई लोग दूर खड़े होकर घण्टों जाँच समाप्त होने का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस ने जाँच के दायरे में आए सभी वाहनों का चालान कर दिया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि हेलमेट न लगाने की अवहेलना में कुल 33 दुपहिया वाहनों का ई- चालान काटा गया है।जाँच टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव, एसआई ओमप्रकाश सिंह सहित हमराह पुलिस कर्मी मौजूद थे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV