मध्य प्रदेश
शासकीय शिक्षक व शास्त्रों के ज्ञाता पंडित राम नरेश शास्त्री का हृदय गति रूकने से निधन
क्षेत्र में शोक की लहर

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। जिले के ख्यातिप्राप्त शिक्षक व शास्त्रों के ज्ञाता पंड़ित राम नरेश शास्त्री जी का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। शास्त्री जी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।
ज्ञात हो कि हर्रई पूर्व ढोंटी के निवासी राम नरेश शास्त्री जी लम्बे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहे। शास्त्री जी ने शासकीय हायर सेकेनडरी स्कूल बालक वैढ़न सहित जिले की विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में वह सेवानिवृत्त होकर धार्मिक कार्यांे में रूचि लेते थे। शास्त्रों के ज्ञाता शास्त्री जी की सिंगरौली जिले में एक अलग ही पहचान थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।