धन्यवाद समय प्रेस के संम्पादक श्रीमती अर्पणा त्रिपाठी का
वूमन्स प्रेस क्लब ऑफ मप्र के प्रयासों से पत्रकार स्व. अटल शुक्ला के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत

सीधी।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. अटल शुक्ला के परिजनों को वूमन्स प्रेस क्लब ऑफ मध्यप्रदेश की अध्यक्ष एवं समय हिंदी दैनिक भोपाल की स्थानीय संपादक श्रीमती अर्पणा त्रिपाठी के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा चार लाख रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई है। मालुम रहे कि पत्रकार अटल शुक्ला की विगत दिनों रीवा में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही श्रीमती त्रिपाठी द्वारा शोक संतप्त परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए प्रयास जारी किया गया था। फलत: राज्य शासन द्वारा चार लाख रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत कर दी गई है। इसके लिए सीधी जिले के पत्रकारों ने सराहना करते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
आभार व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह, सोमेश्वर सिंह, केपी श्रीवास्तव, ब्रजेश पाठक, आरबी सिंह,नंदलाल सिंह, सचिन्द्र मिश्रा, मनोज पाण्डेय, नरेंद्र तिवारी, रामबिहारी पाण्डेय, हंसराज दुबे, जगन्नाथ द्विवेदी, हरीश मिश्रा, अमित सिंह,ओपी पाठक,कृपा शंकर तिवारी, , संजीव मिश्रा, हरिश्चंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजकुमार पटेल रविंद्र पांडेय, आदि शामिल हैं।