मंडल जियावन,शक्ति केंद्र खड़ौरा में सम्मिलित हुए प्रदेश महामंत्री

सिंगरौली। भाजपा मंडल जियावन के अंतर्गत शक्ति केंद्र खड़ौरा में मंडल अध्यक्ष ध्रुवेंद्रनाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता में भव्य बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सिंगरौली जिले के प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ-साथ सिंगरौली जिले के जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, देवेंद्र चतुर्वेदी,सिहावल विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र पांडे एवं जिला महामंत्री दिलीप शाह,जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी,जिला मंत्री पूनम गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कांत द्विवेदी,यदुनंदन द्विवेदी संजय पाठक अर्जुन यादव एवं अन्य वरिष्ठ के साथ साथ मंडल के महामंत्री मंगल दिन बैस,रंगलाल प्रजापति के साथ साथ रामाश्रय विश्वकर्मा,चंद्रदत्त वर्मा, संजय साहू,विकेश गुर्जर भी शक्ति केंद्र के त्रिदेव की बैठक में सम्मिलित हुए।
त्रिदेव की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखकर प्रदेश महामंत्री काफी गौरवान्वित हुए एवं मंडल अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहे की यदि इसी तरह सिहावल विधानसभा में कार्य होता रहा तो जल्द ही हम सिहावल विधानसभा को जीतेंगे और फिर से अपनी सरकार अवश्य बनाएंगे।भाजपा के विचारों को सभी लोगों के समक्ष रखा गया जिससे कार्यकर्ताओं के बीच एक नया उत्साह दिखा है उनके मार्गदर्शन के बाद एक नई किरण के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कार्य कर प्रत्येक बूथ को जिताने प्रतिबद्ध हुए।