कलेक्टर ने किया एकलव्य विद्यालय बरगवा का औचक निरीक्षण
छात्रो से संवाद कर उनकी समस्याओ से कलेक्टर हुये अवगत

सिंगरौली / कलेक्टर श्री अरूण कुमार परमार के द्वारा विगत दिवस शांय एकलव्य आदर्श विद्यानय बरगवा का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान कक्षाओं और छात्रावास कक्ष के अलावा शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था सहित लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया। उन्होने विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया और वहां के बच्चों और शिक्षकों से आवश्यक जानकारी भी ली। कलेक्टर ने बच्चों के साथ मुलाकात कर पढाई एवं अन्य गतिवधियों के बारे में फिडबैक लिए। उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में उन्हे दी जाने वाली सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली। बच्चों ने विद्यालय में खेल समाग्री, स्कूल में पेयजल की व्यवस्था, छात्रावास के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया।
कलेक्टर ने छात्रावास में समय पर भोजन तथा नास्ता मिलने के संबंध में जानकारी ली।कलेक्टर ने रसोई कक्ष का भी निरीक्षण किया और रात के समय के लिए तैयार हो रही खाना-सब्जी और दाल का भी अवलोकन किया। उन्होने प्राचार्य को इस आशय के निर्देश दिये कि कन्य शिक्षा परिसर के छात्राओ को नवीन भवन सिफ्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य जीतेन्द्र सिंह, अधीक्षक रमाकांत पनिका उपस्थित रहे।