अवैध रेत के परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को खनिज विभाग ने किया जप्त

सिंगरौली। अवैध खनिजों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज अधिकारी ए.के. राय को बड़ी कामयाबी मिली जब अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर को किया जप्त।
कलेक्टर अरुण कुमार परमार के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी ए. के. राय के कुशल मार्गदर्शन मे खनिजो के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण की मिल रही सूचना को संज्ञान में लेते हुए खनिज विभाग के निरीक्षक कपिल मुनि शुक्ला, खनिज सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह एवं सैनिक राम सिंह चौहान, सैनिक महावीर शाहू, सैनिक तिलकराज सिंह एवं जवान दीनबन्धु को लेकर दिनांक 07/12/2022 को बैढ़न, जयन्त, कसर, बरगवां, अमलोरी-मुहेर क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
शुक्लामोड से बरगवां की ओर जाते समय कसर के पास रात्रि में एक बिना नम्बर पॉवर ट्रेक ट्रैक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए देखा गया। जिसे रूकवा कर वाहन चालक से पूंछताछ की गई तो बताया दादर के ठाकुर साहब का है ट्रैक्टर चिंगीटोला से रेत लोड़ करके विक्रय हेतु परसोहर ले जा रहा हूं। मेरे पास खनिज रेत के सम्बंध में किसी प्रकार के वैध अभिवहन पास नही हैं। वैध अभिवहन पास नही पाये जाने पर जप्ती करके थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
वही आज दिनाँक 08/12/2022 को भ्रमण के दौरान अमलोरी कन्वेयर रोड़ के अंदर में एक महिन्द्रा युवो एमपी 66 ए 3166 वाहन मालिक सुंदर लाल शाह को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्ती करके सुरक्षार्थ पुलिस चौकी खुटार में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण के निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार किया जाकर प्रभावी दंडात्मक कार्यवाही हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यवाही में जिला खनिज सर्वेक्षक मुनेन्द्र सिंह एवं सैनिक दीनबन्धु की भूमिका सराहनीय रही।