मध्य प्रदेश
5 वर्षो से फरार स्थायी वारन्टी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा वारंटिओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस बल ने 5 वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। माननीय कुटुंब न्यायालय के प्र0क्र0 36/18 धारा 125(3) भादवि में फरार स्थायी वारन्टी देववीर सिंह वैश्य पिता मणिलाल वैश्य उम्र 25 वर्ष को आज सुबह मुखबिर की सूचना पर जयंत से गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी पर प्रकरण दर्ज होने के बाद से वह लगातार पेशी से फरार चल रहा था। जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा उसका स्थाई वारंट जारी किया गया था। आज उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर0पी0 सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा एवं आरक्षक प्रतीक बरेलिया की सराहनीय भूमिका रही।