ग्रामीणों को वस्त्र वितरित कर व गऊ सेवा कर मास्टर आदित्य ने मनाया अपना जन्मदिवस

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक तथा उत्तर प्रदेश विस में सोनभद्र व हाथरस के कांग्रेस प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू के सुपुत्र आदित्य प्रताप सिंह ने ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरित कर व गऊ सेवा कर अपना जन्मदिवस मनाया।
विगत आठ वर्ष पूर्व भी मास्टर आदित्य सिंह ने अपने गुल्लक में जमा पैसे को गौ सेवा में लगाया था। साथ ही निर्धन बस्ती में जाकर वस्त्र व मिठाई वितरण कर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना जन्मदिन मनाया। मास्टर आदित्य यह पुण्य का कार्य विगत आठ वर्षों से निरन्तर कर रहे है। उन्होने बताया कि समाजसेवा करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिलती है। आज सोलह साल के युवा आदित्य सिंह अपने मां और पिता के पद चिन्हों पर चलकर अपने जोड़े हुए पैसे तथा गिफ्ट में मिले हुए सामान को गरीबों में बांट कर एवम गौ सेवा कर सामाजिक कार्य रहे है। पूछने पर आदित्य सिंह बताते है यह संस्कार मुझे अपने परिवार व गुरू जन से मिला है। असहाय लोगों के बीच खुशी बांटने में मुझे आत्मिक शांति मिलती है। आदित्य इस छोटी सी उम्र में भी पेट आडोपसन ऐन. जी. ओं. से जुड़कर पालतू जनवरो के लिए कार्य करते हैं।
आदित्य के पिता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु ने बताया की आदित्य आपने आठवें जन्मदिन से ही हर साल , साल भर परिवार के बड़ों व दोस्त आदि से मिलें गिफ़्ट विदाई आदि से मिले पैसे जोड़ते हैं और जोड़ें हुए उस पैसे से गाऊँ सेवा हेतु चितरंगी में गायत्री परिवार द्वारा संचालित बिरकुनिया गाऊँ शाला में तीस हज़ार रूपये प्रति वर्ष देते हैं। शेष बचे पैसे से आपने जन्मदिन में ग़रीबों के बीच अन्य सामाजिक कार्यों पर खर्च करते हैं। इसके लिए हम भगवान व आपने पूर्वजों क़े आभारी हैं की ऐेसे समाज सेवा के अच्छे विचार मेरे बच्चे के मन में दिए। साथ ही दिल्ली पब्लिक स्कूल विंध्यनगर के प्रिन्सिपल साहेब मा. जनर्दन पाण्डेय जी का भी बहुत आभारी हूँ जो उन्होंने आपने शिष्य के छोटे से मन में आज से 10 साल पहलें से समाज प्रेम व जीव जन्तु से प्रेम करने के बीज बोए जिसकी परिणति हैं आज आदित्य आपने से सेवा भाव के कार्य करने के लिये उत्साहित रहता हैं।