मध्य प्रदेश

किसान कर्ज माफी एवं पुरानी पेंशन बहाल करने की कमलनाथ की घोषणा सराहनीय एवं स्वागत योग्य- प्रदीप सिंह दीपू

सीधी-मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने एवं प्रदेश के किसानों का संपूर्ण कर्ज माफी योजना फिर से प्रारंभ करने की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ की घोषणा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह दीपू ने स्वागत करते हुए किसान एवं कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय करार दिया है। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने अपने बयान में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी चीफ कमलनाथ अपने ने15 महीने के अल्प कार्यकाल में प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था।

प्रदेश के शेष बचे किसानों के कर्ज माफी की प्रक्रिया प्रगति पर थी। जून 2020 में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तीसरे चरण में समस्त किसानों का कर्ज माफी की प्रक्रिया जारी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने विधायकों की खरीद फरोख्त करके कांग्रेस की सरकार मार्च में ही गिरा दिया और शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही किसान कर्ज माफी योजना को बंद कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 19 वर्ष से मुख्यमंत्री हैं और इनके कार्यकाल में एक भी किसान की कर्ज माफी नहीं की गई है। किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी किसानों का कर्जा कभी भी नहीं माफ करती वह बड़े-बड़े धन्ना सेठ उद्योगपतियों का कर्जा माफ करती है। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को वचन दिया है कि 10 महीने बाद जब प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी तो प्रदेश के प्रत्येक किसान भाई का पाई पाई कर्जा माफ किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन भाजपा सरकार ने 2005 में बंद कर दी थी। कर्मचारियों की पेंशन बंद होने से कर्मचारी भाइयों के भविष्य असुरक्षित हो गया था। पेंशन की व्यवस्था ना होने से रिटायर होने के बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्मचारियों की पीड़ा एवं चिंता को महसूस किया और उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश में जब 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करते हुए सभी कर्मचारी भाइयों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का पूरा लाभ दिया जाएगा।
कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने अपने बयान में कहां है किसान कर्ज माफी योजना एवं कर्मचारियों की पेंशन बंद करके भाजपा ने अपने किसान एवं कर्मचारी विरोधी चेहरे को बेनकाब किया है। कांग्रेस नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ की उस घोषणा का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसान कर्ज माफी योजना फिर से प्रारंभ करके प्रदेश के समस्त किसान भाइयों का संपूर्ण कर्ज माफ करेंगे। तथा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू कर प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद नियमानुसार पेंशन का अधिकार देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि कमलनाथ के इस क्रांतिकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के लाखों किसान कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV