मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, हमें नकारत्मकता को हावी नही होने देना है: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

सिंगरौली। प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह अपने दो दिवसीय दौरे मे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिले भर से आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा एक कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे स्वयं प्रभारी मंत्री उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे विधायक राम लल्लू वैश्य, अमर सिंह तथा सुभाष वर्मा उपस्थित रहे , कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुये जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि अपने स्वागत उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष ने सर्व प्रथम आये हुये समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा कहा कि हमारे पालक मंत्री जी सरल स्वभाव के धनी हैं एवं सदा ही कार्यकर्ताओं का मान रखते हैं इस लिये वो सदा अपने व्यस्ततम दौरे के बाद भी अपना अमूल्य समय कार्यकर्ताओं को देते हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि हम सब 2023 एवं 24 की ओर बढ़ रहे‌ हैं जहां विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावों को सम्पन्न होना है जिसके लिये हमे तटस्थ रहना‌है। अब हमे अपने शक्ति केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करना है तथा शक्ति केंद्रों को सशक्त करना है। हमारे शक्ति केंद्र मजबूत हों इसके लिये शक्ति केंद्रों के‌ संयोजकों, सह संयोजकों एवं सदस्यों को शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बूथों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। हमारी बूथ समितियां प्रभावी ढंग से कार्य करें तो बूथ एवं शक्ति केंद्र दोनो सशक्त होंगे और हम आगामी चुनौतियों को साधने मे सफल होंगे। सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी अपने केंद्रों पर सतत प्रवास करें एवं शक्ति केंद्रों एवं बूथों की समितियों को सक्रिय करें।

कार्यकर्ताओं को‌संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि हमारी पार्टी नेता आधारित पार्टी नहीं है बल्कि कार्यकर्ता आधारित है‌, हमारी पार्टी मे हर व्यक्ति एक कार्यकर्ता ही है और व्यवस्था के आधार पर यह पार्टी ही निर्धारित करती है कि कौन किस स्थान पर चयनित होगा। हमारी यह बैठकें हमे अपनेपन का बोध कराती हैं तथा यह कार्यालय प्रांगण हमे अपनापन देता है। हम सब सदा निरंतरता पर विश्वास रखते हैं, हमारी सांगठनिक गतिविधियां कभी बंद नहीं होती, हम सभी लोगों के कभी भी किसी भी परिस्थिति मे नकारात्मकता को‌ हावी नहीं होने देना है। हमारी राजनीति नेताओं से नही बल्कि कार्यकर्ताओं से चलती है। आप अपनी पार्टी और वरिष्ठों पर निष्ठा रखिये और सारे कार्य इमानदारी से करिये, आगामी समय पर ध्यान केंद्रित करिये तथा आगामी लक्ष्यों को साधने के लिये स्वयं को तैयार रखिये। सकारात्मक भाव ही आपके आगे का मार्ग प्रशस्त करेगा। यदि आपकी अपने काम‌ पर सच्ची निष्ठा है तो आपको आगे‌ आने‌ से कोई रोक नहीं सकता। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह ने किया तथा आभार प्रकट करने का कार्य जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, राम निवास शाह, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के वशिष्ठ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सरोज शाह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री अरविंद तिवारी, ध्रुव सिंह, बविता जैन, पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दिलशरण सिंह, पिछडा़ वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कमलेश वैश्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता लाल जी शाह, अरूण देव पांडेय, मीना चौबे, पार्षद गण, जिला एवं मंडलों के पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV