पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बयान विकृत मानसिकता का प्रतीक- राम सुमिरन गुप्ता
भाजपा आज अंबेडकर चौक पर उग्र प्रदर्शन कर करेगी बिलावल भुट्टो का पुतला दहन

सिंगरौली
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिये पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के न्यूयॉर्क मे दिये गये नफरत भरे बयान को भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने विकृत मानसिकता का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे भारत को घेरने मे असफल रहे बिलावल भुट्टो की यह मासिकता घृणा एवं ईर्ष्या से परिपूर्ण है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी हताशा एवं बौखलाहट को प्रकट करती है। बिलावल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर की अमर्यादित टिप्पणी की है जिसे कतई सहन नहीं किया जायेगा। पाकिस्तानी स्वयं ही आतंकवाद एवं आतंकवादियों का पोषक है तथा उसकी खुद की आंतरिक सुरक्षा आज खतरे में है। पाकिस्तानी आज स्वयं भुखमरी के कागार परहै वहीं भारत आज विश्व की सबसे तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है।
आज विश्व के सारे शक्तिशाली राष्ट्र जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, कनाडा ,यूएई भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मुरीद हैं तथा उनकी नीतियों के प्रशंसक हैं। आज हमारे प्रधानमंत्री विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जिन पर हम सभी को गर्व है। अपने यशस्वी प्रधानमंत्री पर ऐसी घृणित टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी घोर निन्दा व भर्त्सना करती है।
जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व मे भाजपा सिंगरौली के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर उग्र प्रदर्शन करेंगे तथा पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला दहन कर पाकिस्तान को कठोर संदेश देने का काम करेंगे।