जनता का साथ कांग्रेस का विकास-वंशमणि वर्मा
भाजपा के झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है -ज्ञानेंद्र द्विवेदी

देवसर विधानसभा के ग्राम पंचायत मधुरा आयोजित हुई गांधी चौपाल
सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर सिंगरौली में लगातार जिले भर में गांधी चौपाल आयोजित कर आम जनता को कांग्रेस से जोड़ने की पहल की जा रही है उसी परिपेक्ष मे रविवार को देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुरा मे गांधी चौपाल का विशाल आयोजन किया गया था। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता वंशमणि प्रसाद वर्मा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी रहे, कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर महात्मा गांधी के प्रतिमा चिन्ह पर पुष्प अर्पित करते हुए शुरुआत की गई। जहां पूर्व मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वंशमणि प्रसाद वर्मा ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से मध्यप्रदेश में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।मध्य प्रदेश के किसान इस महंगाई से त्रस्त हो चुके हैं। खाद बीज पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है ।समितियों के चक्कर काट रहे हैं। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने कहां की अब मध्य प्रदेश की जनता सीएम शिवराज सिंह चौहान को पूरी तरीके से समझ चुकी है वह घोषणा वीर हैं। सिर्फ घोषणा करके जनता को बहकावे में ले रहे हैं लेकिन हकीकत देखे तो आज मध्य प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। वही गांधी चौपाल के जिला समन्वयक कार्यक्रम के आयोजक अमित द्विवेदी ने कहा कि सिंगरौली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दो महीने से लगातार गांधी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन से सिंगरौली जिले की जनता को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामी को बताने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सिंगरौली की जनता भाजपा सरकार की कूटनीति को समझ सके। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जनता कांग्रेश पर भरोसा करें और मध्यप्रदेश में फिर से मौका दें तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो विकास का रास्ता भी साफ होगा। भले ही 15 महीने के लिए सीएम कमलनाथ बने थे तो मध्य प्रदेश के किसानो का कर्जा माफ किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के पास कलेजा नहीं है कि किसानों के हित की सोचे और किसानों के लिए कोई फायदा दे, सिर्फ कांग्रेश जनता के हित की बात करती है। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष लालाराम पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी, मनोज शाह अखिलेश पांडे, दयानिधि दुबे,अरुण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुटार रामदयाल साह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए, मंच का संचालन युवा नेता अखिलेश पांडे द्वारा किया गया ,इस दौरान जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामकृपाल शाह एडवोकेट ,युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज साह, सरपंच मधुरा गोविंद वर्मा, श्याम कुशवाहा, राम लखन प्रजापति, राम जी प्रजापति, सवाई लाल कुशवाहा, भानु साकेत, राजाराम कुशवाहा, सत्यनारायण प्रजापति, रघुवर विश्वकर्मा, राममिलन कुशवाहा, विजय चंद्र कुशवाहा, श्याम लाल पनिका सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व आम जनता मौजूद रहे।